सूरत रिंगरोड ब्रांच पर पंजाब एंड सिंध बैंक का मनाया गया स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस एसोसिएशन के सदस्य एवं मीडिया कर्मियों के मौजूदगी में केक काटकर बड़ी खुशी के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।

0

सूरत रिंगरोड ब्रांच पर पंजाब एंड सिंध बैंक का एक सौ सोलहवां स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया ,ग्राहकों के लिए वाट्सअप बैंकिंग की शुरुआत हुई। वही स्थापना दिवस के मौके पर बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। जहाँ नेशनल प्रेस एसोसिएशन के सदस्य एवं मीडिया कर्मियों के मौजूदगी में केक काटकर बड़ी खुशी के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।

वही मीडिया से बातचीत के दौरान बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि, 116 वर्ष पूरे होने पर ग्राहकों के लिए वाट्सअप बैंकिंग की शुरुआत की गई है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। बैंक के कुछ कार्य मोबाइल के माध्यम से ही हो जाएगे। जिससे इनका समय बचेगा। वाट्सअप यूनिक एप के माध्यम से एकाउंट भी ओपन करवा सकते है। जिस तरीके से नेशनल बैंकों का लेन देन किया जाता है वही सिस्टम इस बैंक का भी है। स्थापन दिवस पर शाखा प्रबंधक ने सभी कर्मचारी एवं वरिष्ठ ग्राहकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here