Rajasthan: पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

0
Rajasthan

दौसा जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निजामपुरा इलाके में बीड़ वाली ढाणी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब ग्रामीणों को पता चला कि एक शव पेड़ से लटका हुआ है, तो बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और तुरंत रामगढ़ पचवारा पुलिस स्टेशन को सूचित किया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो मृतक युवक की पहचान आभानेरी के रहनेवाले हंसराज मीणा के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ पचवारा अस्पताल भिजवाया।

इधर इस मामले में मृतक हंसराज के चाचा रामप्रताप मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि शुक्रवार की रात को हंसराज खाना खाकर कर सोया था। इसी दौरान किसी का फोन आया और वह साथी युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया। जिसके बाद सुबह उसके पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का शक जताया है और हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का मामला दर्ज कराया है।

फिलहाल रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। वही एफआईआर में दो युवकों को नामजद आरोपी बनाया है उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here