Jharkhand: डायन बिसाही के शक में महिला की पीट-पीटकर की हत्या

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

0
Jharkhand

Jharkhand: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के नगर चडरी गांव में डायन बिसाही के शक में 55 वर्षीय महिला सालो देवी की लाठी-डंडे व टांगी से गांव के ही 10-15 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं पति ननद समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तीनों घायलों को उसी वक्त इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, वही पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 10-15 लोगों ने लाठी डंडे लेकर सालो देवी के घर पर हमला बोल दिया। सभी लोग सालो देवी पर टूट पड़े। बीच बचाव करने आए 60 वर्षीय पति अहलाद लोहरा, 42 वर्षीय नदद लक्ष्मी देवी व उसके पति को भी पीट दिया।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मृतक के पुत्र बली लोहरा ने बताया कि गांव के निरंजन उरांव अपनी पत्नी शीला देवी व बेटी के साथ गोवा में कमाने गया था। पिछले दिनों वह अपने पूरे परिवार के साथ गांव लौट है। गांव आते ही उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी। वे लोग इसके लिए सालो देवी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। बीती रात वे लोग अपने परिवार के अन्य सदस्यों को शराब पिलाकर हमारे खिलाफ भड़काया और मेरे घर पर हमला बोल दिया। मारपीट में मेरी मां की मौत हो गई। वहीं पिता, बुआ व फूफा गंभीर रूप से घायल है।

गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर चडरी गांव में डायन बिसाही के शक में 55 वर्षीय महिला सालो देवी की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, घटना में 3 लोग घायल हुए है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची सालो देवी के शव को कब्जे में लिया गया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में आरोपी निरंजना उरांव की पत्नी शीला देवी व उसकी सास सुखरो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here