ठाकरे गुट के नेताओं ने महानगरपालिका के अधिकारी के साथ की मारपीट

मुम्बई के ठाकरे गुट के नेताओं ने महानगरपालिका के अधिकारी के साथ मारपीट की है।

0

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहाँ मुम्बई के ठाकरे गुट के नेताओं ने महानगरपालिका के अधिकारी के साथ मारपीट की है। दरअसल, आज BMC के एच ईस्ट कार्यालय में ठाकरे गुट के नेता अनिल परब (Anil Parab) प्रोटेस्ट करने गए थे। इस प्रोटेस्ट के लिए वह अधिकारियों से मिलने के लिए गए। इसी दौरान ठाकरे गुट के नेताओं ने BMC अधिकारी के साथ मारपीट की।

वही महाराष्ट्र के मुंबई में जिस अधिकारी के साथ मारपीट हुई है, उसकी पहचान BMC के असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में हुई है। फिलहाल पीड़ित अधिकारी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। उसके बाद वो वकोला पुलिस स्टेशन जाएगा, जहां उसका बयान दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here