Rajasthan विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे युवाओं को पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा पोस्ट करके राजस्थान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।

0

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा पोस्ट करके राजस्थान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रदेश में पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं को भी शुभकामनाएं दी।

पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ‘राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।’

वसुंधरा राजे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप सभी देवतुल्य मतदाताओं को मेरा प्रणाम। प्रदेश का हर नागरिक लोकतंत्र का आधार है और संविधान ने आपको इच्छानुसार सरकार चुनने के लिए मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए आपका कर्तव्य है कि मत का उपयोग जरूर करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रदेशवासियों का प्रत्येक वोट राजस्थान की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप सभी देवतुल्य मतदाताओं को मेरा प्रणाम।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here