अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने किया माफिया घोषित

बताया इस शूटर को रखती हैं अपने साथ

0

Prayagraj: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद, अतीक के करीबियों पर पुलिस और एसटीएफ का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में बीते एक महीने से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया हैं।

पुलिस के द्वारा लिखी गयी एफआईआर में यह लिखा गया हैं कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अपने साथ शूटर रखती हैं। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी 5 लाख के इनामी साबिर को शाइस्ता के साथ रहने वाला शूटर बताया गया हैं। पुलिस ने असद के दोस्त आतिन जफर, जिसके घर शाइस्ता रुकी थी, के घर छापेमारी के बाद ही 2 मई को धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने अपने ही थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

2 मई को असद की गिरफ्तारी के बाद लिखी गई एफआईआर में शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को माफिया अपराधी बताया गया है। इसी कॉपी में यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन व उनके शूटरों को आतिन ने पनाह दी थी। बता दें कि पुलिस शाइस्ता और शूटर शाबिर को पहचान न सके, इसके लिए दोनों भेष बदलकर कब्रिस्तान पहुंचे थे। यह बड़ा खुलासा पुलिस ने असद के दोस्त अतिन जफर से पूछताछ करने के बाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here