अतीक अहमद के दफ्तर से खून सने कपड़े पुलिस ने किये बरामद

0
1
Atiq Ahmed

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का नामी माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू बरामद हुए हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े भी प्राप्त हुए हैं। अतीक अहमद के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी पुलिस को बरामद हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम जांच-पड़ताल के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स पुलिस को बरामद हुए हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया है।

जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, धब्बे खून के जैसे दिखाई दे रहे हैं। एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है। आपको बता दें कि, चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था।

कार्यालय का कुछ हिस्सा बचा है, जबकि आधा से अधिक हिस्से में पीडीए की बुलडोजर चल चुकी है। सोमवार को यानि आज उसके दफ्तर में खून के धब्बे देखे गए। इसके साथ ही खून से सना चाकू भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच-पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here