UP Deputy CM: भाजपा में एक-एक कार्यकर्ता का महत्व

0
1
BJP press conference

रविवार को डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने ऑकलैंड रोड स्थित पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में सामान नागरिक संहिता के पक्ष में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि सरकार सही समय पर सामान नागरिक संहिता पर निश्चित रूप से विचार करेगी।

विकास ही हमारा मुद्दा

नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सपा में रहे रईस शुक्ला को भाजपा ज्वाइन करवाने के बाद जताई आपत्ति को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नंदी जी हमारी सरकार के मंत्री हैं। आज उनका जन्मदिन है। इसलिए मैं उन्हें सिर्फ जन्मदिन की बधाई दूंगा। निकाय चुनाव में अतीक हत्याकांड पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी CM ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले का प्रयागराज और उसके बाद के प्रयागराज का विकास ही हमारा मुद्दा है।

अतीक अहमद कोई मुद्दा नहीं है। केशव ने कहा कि वर्ष 2019 के कुंभ की देश में ही नहीं विदेश में भी सराहना हुई। फिलहाल वह तो सिर्फ झांकी था। अब असली पिक्चर 2025 के कुंभ में दिखाई देगी। केशव ने दावा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में इस बार भाजपा का ही मेयर काबिज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज नगर निगम सदन में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। भाजपा में एक-एक कार्यकर्ता का महत्व है।

स्वर्णिम इतिहास रचेगी भाजपा

इसी वजह से पार्टी ने समर्पित सिपाही और एक गरीब कार्यकर्ता गणेश केसरवानी को मेयर का टिकट दिया। केशव ने कहा कि 13 मई को ही निकाय चुनाव का रिजल्ट आएगा। इसलिए मैंने नारा दिया है ‘13 मई, सपा, बसपा, कांग्रेस गई’। सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में केशव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और विकास के कार्य और तेजी से होंगे। नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में भी भाजपा स्वर्णिम इतिहास रचेगी।

वोट बैंक के लिए मंदिर दर्शन

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इसी वजह से वह समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के भी कई लोग शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। बसपा बिल्कुल समाजवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टी करते थे, आज वह मंदिर-मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम का अस्तित्व नकराने वाले लोग आज अपना मकान खाली कर चाभी सौंप रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here