Siddharth Nagar: प्रेम प्रसंग के चलते की बेटी की हत्या

0
2
love affair

सिद्धार्थनगर जनपद में ऑनर किलिंग के एक मामले के चलते सनसनी फैल गई। इस घटना में परिजनों ने ही अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी। साथ ही शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। यह मामला खेसरहा थानाक्षेत्र के कैथवलिया गाँव की है। जंहा 22 अप्रैल की शाम नदी में बोरे में बंद एक लड़की का शव मिला। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाने में दी। मौके पर पहुची पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो मामला आनर किलिंग का निकला।

इस घटना को लेकर एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम नदी में युवती के शव मिलने की जानकारी मिली थी। जिसके खुलासे के लिए तत्काल टीमो का गठन किया गया। टीम ने इस घटना का 24 घण्टे के अंदर खुलासा किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग गाँव के एक युवक से चल रहा था। इसी युवक के साथ यह एक बार भाग गई थी। फिर वापस आई। इसी वजह से पिता ने युवती को अपने रिश्तेदार के यंहा गोरखपुर छोड़ आये, लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग की खबरे आती रही। इसी वजह से इसके पिता 21 अप्रैल को उसे वापस गाँव ले आये और दादा के पास ले जाकर खूब समझाया।

समाज मे अपनी बदनामी को लेकर काफी समझाया। आश्वासन भी दिया कि अपने समाज के किसी लड़के के साथ शादी करवा देंगे। लेकिन युवती उसी युवक के साथ रहने को लेकर अड़ी रही। जिससे नाराज पिता दादा व एक सहयोगी ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर पास ही बहने वाली राप्ती नदी में फेंक आये थे। पुलिस टीम ने घटना का अनावरण कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here