पूनम पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई है।

0

अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का कथित तौर पर गुरुवार रात सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस के बीच हलचल मच गयी हैं। हालांक‍ि, अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई है। पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर लिखा गया है,’आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण देहांत हो गया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

अभिनेत्री पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ था। वो मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साल 2013 में ‘नशा’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो आखिरी बार ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ मूवी में नजर आई थीं। टीवी की बात करें तो उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ में पार्टिसिपेट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here