लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन

जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। उनके बेटे राजिल सयानी उनकी मौत कंफर्म की है।

0
Amin Sayani

“बहनों और भाइयो” – यह वाक्य सुनते ही हमारे सामने एक तस्वीर उभरती है, एक मधुर आवाज, एक करिश्माई व्यक्तित्व, और वो हैं रेडियो के जादूगर, अमीन सयानी।रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है। आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे।

जन्म

21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। उनके बेटे राजिल सयानी उनकी मौत कंफर्म की है।

अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार (20 फरवरी) को उनके पिता को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमीन सयानी पिछले काफी वक्त से अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर रहे थे। पिछले 12 साल से पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल करना पड़ता था।

उनके निधन से रेडियो की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक और सहकर्मी उन्हें हमेशा याद रखेंगे। अमीन सयानी की आवाज हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here