प्रयागराजः संगम स्नान करने भाई संग गया युवक डूबा

जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी।

0

Prayagraj: संगम स्नान करने गया युवक नहाते नहाते भाई और दोस्तो संग गहरे पानी मे चला गया। जिसमे दोनो भाई डूबने लगे तभी छोटे भाई को बचा लिया गया और बड़ा भाई गंगा के तेज बहाव मे बहकर आगे निकल जाने के कारण उसे बचाया नही जा सका।

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर निवासी स्व रमेश सिंह का परिवार महेंद्र नगर धूमनगंज मे रहता है, जो शिक्षा निदेशालय मे कार्यरत थे। उनके तीन बेटे व दो बेटिया है। जिसमे एक बड़ा बेटा अभिषेक सिंह असम एयरफोर्स मे है और दोनो बेटे विशाल सिंह व शेखर सिंह पढाई कर रहे है। विशाल व शेखर अपने मित्रो के साथ एयरफोर्स के फाउंडेशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे एयर शो देखने संगम क्षेत्र गये हुए थे।जिसमे एयर शो के पश्चात सभी संगम मे स्नान करने लगे। तभी विशाल व शेखर गहरे पानी मे चले गये। जहाँ दोनो भाई डूबने लगे। जिसमे छोटे भाई शेखर को एक नाविक द्वारा बचा लिया गया। वही दूसरे बड़े भाई विशाल के बहकर आगे निकल जाने के कारण बचाया नही जा सका था। सूचना मिलने के पश्चात प्रयागराज (Prayagraj) की जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। खबर लिखे जाने तक विशाल की कोई सूचना नही मिल सकी थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here