Prayagraj: माफिया से मुक्त कराई जमीन पर बनाया आशियाना

903 लोगो के नाम सूचि में शामिल

0
47

UP: प्रयागराज (Prayagraj) के लूकरगंज थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे 76 फ्लैटों के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया था, उसका सत्यापन जिला नगरीय विकास अभिकरण (DUDA) की ओर से पूरा कर लिया गया है। यह जमीन माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6030 लोगों फ्लैट के लिए आनलाइन आवेदन किया था। इनमें 5127 लोग अपात्र पाए गए।

लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया

DUDA सत्यापन के मुताबिक, मात्र 903 लोग का नाम ही सूची में शामिल हो पाया हैं। लॉटरी के माध्यम से इनको फ्लैट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत बनाए जा रहे फ्लैटों की बिक्री के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जून में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। एक माह तक आवेदन लिया गया।

दो माह पहले आवेदन करने वालों का डूडा द्वारा भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें 5127 लोग का नाम सूचि में शामिल नहीं हो पाया हैं। आवेदनों के सत्यापन के पूर्व प्रति फ्लैट लगभग 80 दावेदार थे। लेकिन, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रति फ्लैट लगभग 12 दावेदार रह गए हैं।

अगले माह से आवंटन शुरू

इस जमीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन किया था। उनका मानना है कि माफिया की जमीन पर गरीबों का आशियाना हो। उस समय PDA ने भी 18 माह में फ्लैट तैयार करने का दावा किया गया था। लेकिन, निर्धारित समय पूरा होने के दो माह बाद अभी तक पीएम आवास नहीं तैयार हो पाया है। PDA सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि, “अगले माह से स्वीकृत किए गए आवेदन के अनुसार आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here