Prayagraj News: बीफार्मा की छात्रा ने लगायी फांसी

0
Uttar Pradesh

प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में रविवार की रात बीफार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव लाॅज में बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतक दीपिका सरोज की उम्र 25 वर्ष है। दीपिका अपनी चचेरी बहन के साथ रहती थी।

शोर मचाने पर इकठा हुए लोग

दीपिका की चचेरी बहन ने बताया कि रविवार शाम दीपिका का अपने दोस्त से फोन पर झगड़ा हुआ था। उसने बताया कि वह शाम को कहीं बाहर चली गई। रात में 10 बजे के करीब वापस आई तो देखा कि दीपिका फांसी पर लटकी हुई है। उसके शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग इकठा हुए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

प्राइवेट अस्पताल में करती थी काम

दीपिका पुत्री मानिक लाल सरोज मूल रूप से प्रतापगढ़ के फतनपुर की रहने वाली थी। वह मथुरा के एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी। वह कर्नलगंज के सलोरी मोहल्ले में स्थित एक लॉज में अपनी चचेरी बहन के साथ रहती थी। दोनों एक प्राइवेट अस्पताल में काम भी करती थीं।

मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला

इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पूछताछ में चचेरी बहन ने बताया है कि छात्रा का अपने दोस्त से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर फाफामऊ में रहने वाले उसके बहन और जीजा भी आ गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here