प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में चक लाल मोहम्मद मोहल्ले में चोरों ने घर के कूलर में नशीली दवा डाल चोरी की घटना को अंजाम दिया। कूलर में नशीली दवा के डालने से सो रहे परिवार के लोग बेहोश हो गए। जिसके बाद चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर 8 लाख रुपये के गहने समेत हजारों रूपये केश के साथ राइफल और कारतूस भी उठा ले गए। आश्चर्य की बात यह है कि चोर पूरे काम को अंजाम देने के बाद आसानी से भागने में कामयाब रहे। सुबह होने पर घर में हुई चोरी को देख परिवार के लोग सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जगह का मुआयना किया।
अचानक कूलर से निकली फुआर
रविवार की रात नैनी थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार पटेल पुत्र रोशन लाल पटेल बारात से लौटने के बाद सपरिवार कमरे में सो रहे थे। राजेश रात करीब तीन बजे के आसपास लघुशंका के लिए उठे थे। जिसके बाद वह कमरे में जाकर सो गए। उसी दौरान उनके कूलर से फुहारा निकलने लगा। वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले सभी बेहोश हो गए। उसी दौरान बदमाशों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए।
सुबहा उठने पर हुई जानकारी
भुक्तभोगी राजेश पटेल का कहना है कि वह बारात में गए थे रात 11 बजे वहां से लौटने के बाद सो गए थे। घटना भोर में तीन से चार बजे के बीच हुई है। अलमारी में रखे 45 हजार रुपये, 8 लाख रुपये के मूल्य के कीमती आभूषण, लाइसेंसी राइफल 315 बोर और 10 कारतूस उठा ले गए। सुबह काफी देर बाद जब परिवार के सभी सदस्यों को होश आया तब उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी हुई।




