सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई की अस्थियां संगम में विसर्जित

0
asthi kalsha ka sath taja paratapa yathava

PRAYAGRAJ: उत्तर प्रदेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) की ताई एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी स्व. समंद्रा देवी की अस्थियां शनिवार को संगम मे विसर्जित की गईं। आज सुबह संगम तट पर विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह ने अस्थियों को संगम मे विसर्जित किया।

संगम किनारे स्थित किले के पास वीआईपी घाट पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश का तेज प्रताप ने पूजन-अर्चन किया। जिसके बाद मोटर बोट से जाकर संगम में अस्थियां प्रवाहित की गयी। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलाई गयी थी। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किये गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here