Prayagraj News: युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत

0
dead youth

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के थरवई थाना क्षेत्र में दिनेश प्रजापति नामक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की 8 मई को सगाई होने वाली थी। जिसके लिए परिवार तैयारी कर रहा था। अचानक युवक की मौत से मानो खुशियों के बीच गम के बादल छा गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया, तो मौत की वजह पॉइजनिंग पाई गई।

बेहोश होने के मुँह से निकला झाग

मृतक के पिता राम मिलन प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान से घर पहुंचा, तो बोला उसका सिर चकरा रहा है। मां फूला देवी ने उसे पानी लाकर पीने को दिया। पानी पीते ही वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रातों-रात उसे बेली हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भेज दिया। दोपहर बाद उसकी लाश का पोस्टमार्टम हुआ, तो उसमें मौत की वजह पॉइजनिंग पाई गई।

युवक की सगाई होने वाली थी

गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र में गोमती नंबर-40 निवासी राम मिलन प्रजापति के दो बेटे और चार बेटियां हैं। छोटा बेटा दिनेश प्रजापति फाफामऊ स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। उसकी शादी सिकंदरा बहरिया में तय हुई थी। 8 मई को उसकी सगाई होनी थी।

लड़की को खुद किया था पसंद

मृतक के पिता का कहना है कि दिनेश ने अपनी शादी के लिए लड़की स्वयं पसंद की थी। परिवार के लोग भी दोनों की शादी से राजी थे। लेकिन लगता है ईश्वर को कुछ और मंजूर था। सब कुछ सही चलते-चलते अचानक क्या, कैसे और क्यों हुआ, कुछ पता नहीं चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here