मंगलवार को यूपी का प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

0
weather pic

UP: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज (prayagraj) जिला मंगलवार को सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे स्थान पर झांसी का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।

सुख के बाद दुःख और दुःख के बाद सुख ये तो सभी ने सुना ही होगा, लेकिन कुछ ऐसा ही सितम गर्मी दिखा रही है। जहां मई के पहले हफ्ते में मौसम इतना सुहावना था कि शहरवासी सड़को पर घूमने निकले था। वही मई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे ने तेजी दिखाई है। सरकार द्वारा पहले ही कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे का कर दिया गया था।

प्रदेश के बनारस शहर में भी गर्मी का सितम दिखा, यहां का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ। हमीरपुर, बस्ती, फुरसतगंज, फतेहपुर, चुर्क बलिया, गोरखपुर में भी पारा मई में पहली बार 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने के साथ 20 से 30 किमी. की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here