बलिया: बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया रोड शो

निरहुआ ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का अपील किया।

0
Ballia

UP: बलिया (Ballia) नगर निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल के समर्थन में भोजपुरी के सुपरस्टार फ़िल्म अभिनेता एवं आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोड शो किया।

निरहुआ ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का अपील किया। सड़कों पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पडा। चुनाव कार्यालय से हर-हर महादेव व जय श्रीराम के उद्घोष संग हजारों लोगों का हुजूम जैसे ही नगर भ्रमण के लिए निकला पूरा शहर भगवामय हो गया।

नगर भ्रमण के दौरान लोगों के साथ चल रहे विकास रथ पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा नेत्री डा.प्रियंका मौर्या व दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here