प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में भव्य आयोजन की तैयारी

0
Wayanad Lok Sabha

आयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी खूब जोरो-शोरो से हो रही है। जहाँ अग्नि की स्थापना के बाद अब प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि जिस पल का इंतजार दशकों से हो रहा था वो 22 जनवरी को पूरा हो रहा है। वहीं, आपको बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में भव्य आयोजन की तैयारी कर रहा है। वायनाड का प्रतिनिधित्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करते हैं।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में एनडीए के अन्य नेताओं के साथ वायनाड में होंगे। वे पोंकुझी श्री राम मंदिर में अयोध्या समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे।

भारतीय जानता पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि जावड़ेकर और स्थानीय भाजपा नेताओं के अलावा इस कार्यक्रम में एनडीए के राज्य संयोजक तुषार वेल्लापल्ली भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here