Monday, January 31, 2022
Homeन्यूज़नेशनलअर्थव्यवस्था, किसान, कोविड टीकरण और अन्य पहलुओं पर राष्ट्रपति ने की दस...

अर्थव्यवस्था, किसान, कोविड टीकरण और अन्य पहलुओं पर राष्ट्रपति ने की दस बड़ी बाते

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में महिला सशक्तिकरण, कोविड टीकाकरण, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया और किसानों के लिए घर व अन्य चीज़ों का जिक्र किया है। देखे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण की दस विशेष बाते।

1: राम नाथ कोविन्द ने कहा कि मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पितवान होकर कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों की वजह से डिफेंस सेक्टर में, खासकर रक्षा उत्पादन में क्षेत्र में ,देश को आत्म-निर्भर बनाने में लगातार कोशिश जारी है। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट(LCA Tejas Fighter Aircraft) के कार्य निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं। सरकार ने आर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को साथ डिफेंस पीएसयू का आकार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

2: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवार को एक लाख से ज्यादा रुपए दिए गए हैं। इस निवेश से कृषि क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार के लगातार प्रयासों से देश का कृषि निर्यात का रिकार्ड स्तर बढ़ रहा है।वित्तीय वर्ष में कृषि निर्यात में 25% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।यह निर्यात करीब तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

3: अब तक कम से कम 2 करोड़ से अधिक घर गरीब किसानों को मिल चुके हैं। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के तहत तीन वर्ष में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की लागत से एक करोड़ सत्रह लाख घर स्वीकृत किए गए हैं।

4: उन्होंने कहा कि ,डिजिटल इंडिया (Digital India) व डिजिटल इकॉनमी (Digital Economy) के बढ़ते प्रसार के तहत देश के यूपीआई प्लेटफार्म की सफलता के लिए भी सरकार के विज़न की प्रशंसा करते है। दिसम्बर 2021 में, देश में आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन यूपीआइ (UPI) के तहत हुआ है।

5: कोरोना (covid -19) से बचाव के लिए भारत के सामर्थ्य का प्रमाण वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया है। हमने 1 साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का रिकार्ड पार किया है ,और अब हम पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज देने वाले सभी देशों में से एक हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि, कोविड -19 संक्रमण फैलने पर भी हमने सभी बड़े-बड़े देशों में खाद्यान्न सामग्री की कमी और भूख की परेशानी देखी है, और उसे दूर भी किया है ।हमारे सरकार ने इन सब परेशानियों से जूझ रहे लोगो के लिए अथक प्रयास किया है।

6: उन्होंने आगे कहा कि, सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया’ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन’ एक प्रशंसनीय उदाहरण है। इससे न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले अन्य संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा। मेरी सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण देश में अब स्वास्थ्य सेवाएं जन साधारण तक आसानी से पहुंच रही हैं। 80 हजार से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स और करोड़ों की संख्या में जारी आयुष्मान भारत कार्ड से गरीबों को इलाज में मदद मिली है।

7: सरकार के लगातार प्रयास से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था में से एक बन गया है। इस पिछले वर्ष के पहले सात महीनों में 48 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आना इसका प्रमाण है कि ,अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत के विकास को लेकर आश्वस्त हैं,और भारत की विकास के लिए लगातार हमारी सरकार प्रयास कर रही है।

8: राष्ट्रपति ने कहा कि,भारत उन सभी देशों में से एक है ,जिसके पास सबसे सस्ते इंटरनेट और मोबाइल फोन की व्यवस्था हैं। हम 5G विकसित करने पर भी लगातार कार्य कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर(semiconductor) पर हमारी पीएलआई योजना(PLI Planning) हमारे स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देगी। आज भारत देश विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है।

9: हमारी सरकार के नीतिगत निर्णय और प्रोत्साहन से विभिन्न पुलिस बलों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में, 2014 के मुकाबले आज दोगुनी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बेटे-बेटियों को समान का दर्जा देते हुए मेरी सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर पुरूषों के समान 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में प्रस्तुत किया है।हमारी सरकार और हम यही चाहते की सभी को बराबर का दर्जा मिले और हम इसके लिए अथक प्रयास भी कर रहे है।

10:सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है। मुस्लिम महिलाओं पर केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने जैसे प्रतिबंधों को भी हटाया गया है।आगे उन्होंने कहा की इस देश में और भी जो कुछ सही नहीं है उसे हमारी सरकार ठीक करने का प्रयास कर रही,और लगातार हम देश के विकास के लिए प्रयास कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments