बांदा में बनी रंगबाज वेब सीरीज की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई आयोजित

0
Rangbaaz web series

उत्तर प्रदेश: बांदा जनपद में बनी नई वेब सीरीज रंगबाज (Rangbaaz web series) की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों ने रंगबाज वेब सीरीज के बारे में बताया। वहीं कलाकारों ने बांदा जनपद में अपनी एक अलग पहचान तथा यहां के वातावरण के बारे में चर्चाएं की। कलाकारों ने बताया कि वेब सीरीज से लोगों को क्या सीख लेनी चाहिए तथा किन चीजों से लोगो को दूर रहना चाहिए। इस दौरान वेब सीरीज के कलाकार काफी खुश दिखाई दिए।

वेब सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर बताया गया कि 9 नवंबर 2023 को इसका उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान रंगबाज वेब सीरीज (Rangbaaz web series) के कलाकार गौरव दीक्षित जिन्होंने हीरो की भूमिका निभाई। वहीं डायरेक्टर हनी यादव, प्रोड्यूसर रीता रविकांत दीक्षित तथा वेब सीरीज की हीरोइन मुस्कान अवस्थी सहित तमाम पत्रकार साथी लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here