आज से दो दिनों के लिए चार राज्यों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

0
Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानि शुक्रवार 7 जुलाई से दो दिन की यात्रा पर निकले है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी इस यात्रा के दौरान 36 घंटे में 5 शहरों में करीब एक दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी इन चार राज्यों को 50 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की करीब 50 परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर जाएंगे। जहां पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

पीएम मोदी आज गीता प्रेस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सबसे पहले आज सुबह दिल्ली से रायपुर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के विभिन्न छह लेन खंडों की आधारशिला शामिल है। इसके बाद वह एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। उसके बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाएंगे, जहां वह गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

वाराणसी में पीएम कई परियोजनाओं का करेंगे श्रीगणेश

गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक संसद की तरह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सोननगर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की नई लाइन, NH56 (वाराणसी-जौनपुर) के 4 लेन चौड़ीकरण का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट के नवीनीकरण का शिलान्यास भी करेंगे।

8 जुलाई की सुबह वाराणसी से तेलंगाना के लिए प्रधानमंत्री होंगे रवाना

इन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं रात्रिप्रवास करेंगे और 8 जुलाई की सुबह को वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल के लिए रवाना होंगे। यहां वे नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख खंडों सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री एनएच-563 के करीमनगर-वारंगल खंड की फोर लेन की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद, वह वारंगल में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे।

शनिवार को पीएम बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला

उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तेलंगाना के वारंगल से राजस्थान के बीकानेर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों को समर्पित करेंगे। वह ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण- I के लिए अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन भी समर्पित करेंगे। पीएम बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वे बीकानेर में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। इसी के साथ प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिनों की यह यात्रा समाप्त हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here