वाराणसी में भव्य रूप से मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

0

Varanasi: भारत के प्रधानमंत्री और वाराणसी (Varanasi) संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया | सुबह आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत की | 73 कलश से बाबा का जलाभिषेक कर 73 कमल के पुष्प को बाबा को अर्पित किया गया | पूजन के पश्चात 73 किलो के बने एक लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया| 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई।

वाराणसी (Varanasi) के काशी विश्वनाथ दरबार में 101 बटुकों ने मंगलाचरण किया। शंखनाद और डमरू दल के वादन से पूरा परिसर भक्तिमय में हो गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 1008 बेलपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 73 किलो के एक लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। 73 ब्राह्मणों ने 73 कलश से जल चढ़ाकर 73 कमल से विधिवत पूजा की। इस कार्यक्रम के बाद मंदिर CEO सुनील कुमार वर्मा ने दरबार में आए सभी दर्शनार्थियों को लड्डू का प्रसाद बंटवाया। हवन पूजन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु , मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत वाराणसी के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here