शांति निकेतन को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में किया गया शामिल

Rabindranath Tagore के घर शांति निकेतन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage Sites) में शामिल किया है।

0

रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के घर शांति निकेतन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage Sites) में शामिल किया है। कई कविताओं के रचयिता, नोबेल पुरस्कार विजेता, भारत का राष्ट्रगान लिखने वाले रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) का घर शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में है।

बता दें कि रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) को गुरुदेव के नाम से भी संबोधित किया जाता है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शांतिनिकेतन में बिताया था। हाल ही में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में इसे शामिल करने की सिफारिश की गई थी। अब यूनेस्को ने रविवार को एक्स पर जानकारी साझा करते हुए शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का ऐलान किया है।

यूनेस्को ने एक्स पर लिखा, बधाई….भारत के बीरभूम जिले में स्थित शांति निकेतन को लंबे समय से यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की कोशिश की जा रही थी। यूनेस्को की इस सूची में नया नाम भारत का शांतिनिकेतन जुड़ गया है।

इस बाबत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल को पर्यटन के लिए चयनित किया है। रबीन्द्रनाथ टैगोर के निवास स्थान शांतिनिकेतन को यूनेस्कों की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।’ बता दें कि शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय में जश्न मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here