Ranapur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्म दिवस के उपलक्ष में राणापुर (Ranapur) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस कार्यक्रम के जिले के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जी सेठिया जी के नेतृत्व में फल एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एडमिट सभी मरीजों को फल वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री राधा कृष्ण राठौड़, पिछड़ा मोर्चे के जिला महामंत्री दिनेश राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री शकीरा सैयद, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अरुण भाई राठौड़, पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश भाई राठौड़, युवा नेता हरीश भाई राठौड़, जीतू भाई राठौड़, कमलेश भाई राठौड़, विजय भाई गहलोत, पिछड़ा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य कांतिलाल प्रजापत, पंकज भाई शर्मा ने सभी को फल वितरित किए और माननीय मोदी जी के दीर्घायु होने की सभी ने कामना की।
Home राज्य मध्य प्रदेश राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...














