बाँदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाजपाइयों ने किया हवन पूजन

0

उत्तर प्रदेश: बाँदा जनपद (Banda) के बबेरू कस्बे में बड़े ही धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। आपको बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) का जन्मदिन का कार्यक्रम सप्ताह के अंतर्गत एक हफ्ते तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के इसी क्रम में बबेरू कस्बे के प्राचीन प्रसिद्ध मां मढ़ी दाई मंदिर में भाजपाइयों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के 73 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर रोली चंदन लगाकर हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। वही भाजपायों के द्वारा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में हवन पूजन आदि किया गया। इस दौरान मौजूद रहे भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय सिंह पटेल महेश त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित सीएम श्रीवास्तव व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here