मोगा पहुंचे सुखबीर बादल ने पार्टी वर्करो से की मीटिंग

0

श्रोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) आज मोगा में जहाँ अकाली दल के वर्करो के साथ मीटिंग करने पहुंचे। वह मोगा शहरी प्रधान के घर पर उसके भाई की पिछले दिनों मोत हो गई थी, उसके घर पर दुःख साँझा करने पहुंचे थे। सुखबीर बादल ने जहाँ वर्करो को एक जुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने और अकाली दल की मजबूती के लिए काम करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि सभी इक्कठे हो।

वही मीडिया के साथ बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने जहाँ कनाडा और भारत के के बारे में कहा पंजाब के लोग इस समय बहुत टेंशन में है। कई लोगो ने यहाँ पर अपने प्रोग्राम रखे हुए है लेकिन उनको वीजा नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि हजारो करोड़ की फसल का नुक्सान हुआ लेकिन किसी को एक पैसा नहीं दिया और 750 करोड़ रूपये इश्तहारो पर खर्च कर दिए। पंजाब सरकार से 50 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया पर सरकार ने कहाँ खर्च किया। इसका भी कोई हिसाब तक नही है। बाढ़ पीडितो को मुआवजा तक नहीं दिया राघव चड्डा की शादी पर पंजाब पुलिस के कर्मचारी लगाये गए। सुखबीर सिंह बादल ने ला एंड आर्डर और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम को लोग घरो से नहीं निकलते बाहर और अब तो घरो पर भी लोग सेफ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here