मंच पर बोलते-बोलते अचानक गिरे प्रोफेसर, मौके पर मौत

55 साल के प्रोफेसर समीर खांडेकर ने साल 2000 में कानपुर से ही आईआईटी किया था।

0

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर की शुक्रवार (22 दिसम्बर) को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह मंच से संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वो गश खाकर निचे गिर गए। इसके बाद लोग भागकर उनके पास पहुंचे और उन्हें हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रोफेसर खांडेकर कानुपर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर होने के साथ ही डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। प्रोफेसर कानपुर के एल्युमिना मीट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों और लोगों से कहा कि सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए इसके बाद वे नीचे गिर पड़े और फिर नहीं उठे।

उनके सहयोगियों की माने तो उन्हें कोलेस्ट्राॅल से जुड़ी परेशानी 2019 में हुई थी। बता दें कि वे आईआईटी कानपुर के छात्र भी थे। 55 साल के प्रोफेसर समीर खांडेकर ने साल 2000 में कानपुर से ही आईआईटी किया था। इसके बाद 2004 में जर्मनी से पीएचडी करने के बाद से ही कानपुर आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here