पंजाब युथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा पहुंचे सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब

बूथ जोड़ो युथ जोड़ो की कर रहे शुरुवात

0
Mohit Mahindra

Punjab: पंजाब युथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा (Mohit Mahindra) आज अमृतसर पहुंचे और सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर मोहित महिंद्रा ने गुरबाणी का श्रवण किया और अरदास की। इस मौके पर मोहित महिंद्रा ने कहा कि आज सभी टीम के सदस्य माथा टेकने पहुंचे है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे बखूभी निभा सके और पंजाब को सही दिशा में ले जाया जा सके। इसी को लेकर अरदास करने आये है। पंजाब में चुनोतियाँ बहुत है। पंजाब में साढ़े 4 लाख नोजवान साथ मे जुड़े है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले बताया था कि पंजाब में नशे का मुद्दा अहम है। कई नशा पीड़ितों ने सुसाइड भी किया है। ड्रग्स कहाँ से आ रहा है ये जानना बहुत जरूरी है? उन्होंने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी अहम मुद्दा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here