जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों मे अनियमितता को लेकर पीडब्लूडी गम्भीर

बलिया जिले में जहां जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत चल रहे कार्यों मे अनियमितता को लेकर पीडब्लूडी गम्भीर नजर आ रहा है।

0

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले में जहां जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत चल रहे कार्यों मे अनियमितता को लेकर पीडब्लूडी गम्भीर नजर आ रहा है। मामला जल जिवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइनों के लिये सडकों की खुदाई से सम्बंधित है। पाईप लाईन बिछाने के लिये सड़कों की बेतरतीब खुदाई से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है।

इस कार्य मे लगी कार्यदायी संस्था कार्य के मानकों को लेकर लापरवाह बनी हुई है।बगैर मानकों के जेसीबी के जरिये सड़को की खुदाई से सड़के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को आवागमन मे भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। इसमे इस मुद्दे को लेकर पीडब्लूडी गम्भीर है। इस मामले को लेकर डीएम को पत्र लिखा, जिसके बाद डीएम ने इस मसले को लेकर मीटिंग की और कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरुप काम करने के निर्देश दिये है। साथ ही कार्य मे सड़कों की कम से कम क्षति होने की भी हिदायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here