रायबरेली: राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी

0
Rae Bareli

उत्तर प्रदेश: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रायबरेली (Rae Bareli) पहुचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। वही कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल लगभग 10 बजे सिविल लाइन पहुचेगी, जिसके बाद शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए अस्पताल चौराहा से सुपर मार्केट और कहारों के अड्डे से लेकर रतापुर त्रिपुला चौराहे होते हुए हरचंदपुर के लिए निकलेगी। वही नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) सुपर मार्केट में जनता को संबोधित भी कर सकते है। वही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के राज्य सभा जाने के बाद रायबरेली (Rae Bareli) चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता की मांग है और उम्मीद है कि इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here