संभल में PM नरेंद्र मोदी कल्कि धाम का करेंगे शिलान्यास

0

यूपी के संभल (Sanbhal) में पीएम नरेंद्र मोदी के 19 फरवरी को आगमन को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। वही पीएम के कार्यक्रम को लेकर साफ सफाई ,वाटरप्रूफ पंडाल पार्किंग व सुरक्षा जैसे चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

पीएम मोदी के आगमन का आचार्य प्रमोद कृष्णम कर रहे इंतजार

संभल (Sanbhal) के गांव एचोड़ा कांबोह में 19 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। वह वहा पर कल्कि मंदिर के शिलान्यास प्रोग्राम में शामिल होंगे , पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से इंतजाम में लगा हुआ था साथ ही 12 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने आए थे डीएम मनीष बंसल ने पीएम के आगमन की पूरी तैयारी होने की बात कही है। वही अन्य अधिकारी और बीजेपी नेता भी कार्यक्रम स्थल का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। वही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की दृष्टिगत उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक जितनी व्यवस्थाएं हैं सब कर ली गई हैं कैसे लैंडिंग होगी आदि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देख लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here