Rajasthan: रिश्तेदार के इश्क में पत्नी ने पति को मरवाकर पहाड़ी से फिंकवाया

पुलिस ने मृतक की पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को किया दस्तयाब।

0
Mount Abu

पश्चिमी राजस्थान में स्थित बाड़मेर (Barmer) जिले के बाखासर थाना इलाके के हेमावास गांव में एक महिला ने अपने पति को उसके प्रेमी द्वारा मार डाला और माउंट आबू की पहाड़ियों से फेंक दिया। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद करीब सात सौ आठ सौ मीटर गहराई से पुलिस और वन विभाग की टीम ने युवक का शव बरामद किया है। शव को जानवरों ने पूरी तरह नोच-नोच कर खा लिया था। युवक की क्षत विक्षत आधा लाश पुलिस ने बरामद की है। पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी व हत्यारे प्रेमी समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गोकलराम देवासी की शादी 3 साल पहले गुजरात की मांगी देवी से हुई थी। शादी के बाद गोकलराम की पत्नी मांगी देवी का पन्नाराम से संपर्क हो गया। पन्नाराम मांगी देवी का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसकी भनक गोकलराम को लग गई। इस पर पन्नाराम और मांगी देवी ने गोकलराम को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची।

साजिश के तहत गोकलराम को गुजरात से 6 मई को घर बुलाया गया। उसके बाद 10 मई को उसे रवाना कर दिया गया। इस बीच सांचौर से पन्नाराम और उसके दोस्त मालाराम ने गोकलराम का अपहरण कर लिया। बाद में उसे नशीली दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर गला घोंटकर गोकलराम की हत्या कर दी। शव माउंट आबू की पहाड़ियों में फेंक दिया ताकि उसे जानवर खा ले और किसी को शक भी नहीं हो।

गला दबाकर मारा था

गोकलराम का 12 मई तक किसी तरह का कोई फोन नहीं आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उन्होंने बाखासर पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने गोकलराम के कॉल डिटेल के आधार पर पन्नाराम से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पन्नाराम ने बताया कि उन्होंने गोकलराम का गला दबाकर हत्या कर दी और शव माउंट आबू की पहाड़ियों में फेंक दिया।

उसके बाद पुलिस ने पन्नाराम और उसके साथी मालाराम तथा गोकलराम की पत्नी मांग बाई को दस्तयाब कर लिया है। तीन दिन तक ढूंढने के बाद गोकलराम के शरीर का आधा हिस्सा ही मिला है। आधे हिस्से को जानवर खा चुके थे। बाद में पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here