Hardoi: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने

0
Hardoi

उत्तर प्रदेश के हरदोई के पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रतिष्ठित व्यवसाई गुरमीत सिंह उर्फ रेशू पर उसकी सगी बड़ी बेटी ने आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया है। जहाँ मुक़दमे में दर्ज कराया है कि, उसके पिता दूसरी शादी कर उसकी मां व छोटी बहन को प्रताड़ित करते हैं व बीते दिन वह अपने कमरे में अकेले पढ़ाई कर रही थी तथा उसकी मां व बहन गुरुद्वारे गई थीं। इसी दौरान उसका पिता गुरमीत सिंह उसके पास आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान गुरुद्वारे से वापस आए उसकी मां व बहन ने उसे बचाया।

हरदोई के थाना कोतवाली शहर के पंजाबी कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि, वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती है और पढ़ाई करती है। उसके पिता ने एक दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है और उसके दो बच्चे भी हैं। पिता उसको और उसकी मां बहन को घर से निकालना चाहता है और आए दिन अराजक तत्वों से भी प्रताड़ित करवाता है। पिता की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उसकी मां को ने दो बार आत्महत्या करने की भी कोशिश कि पर किसी तरह उसे बचाया जा सका।

बीते दिन वह घर पर अकेली पढाई कर रही थी और उसकी मां व बहन गुरुद्वारे गई हुई थी। इसी दौरान उसका पिता उसके पास आया और नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की इसी दौरान उसकी मां व बहन गुरुद्वारे से वापस आ गई और उसे बचाया। मामले पर कोतवाली शहर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के आदेश पर बेटी की तहरीर पर पिता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here