हापुड नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

0
Hapur Municipality President

हापुड़: आपको बतादे कि विगत 11 मई को हुए मतदान के बाद 13 मई की मतगणना में बीजेपी की सोमती केन को बड़े अन्तर से हराकर निर्वाचित हुईं बसपा की पुष्पा देवी ने आज यहां नगर पालिका परिषद हापुड़ (Hapur Municipality President) के प्रांगण में आयोजित समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमति पुष्पा देवी को उपजिलाधिकारी हापुड़ ने शपथ दिलायी। इस मौके पर अमरोहा गढ़ लोकसभा छेत्र से बीएसपी के सांसद कुँवर दानिश अली, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती सहित बीएसपी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद हापुड नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित 41 सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद नगरपालिका अध्यक्षा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरा पहला लक्ष्य हापुड नगर पालिका (Hapur Municipality President) का चहुमुखी विकास करना रहेगा और जो भी समस्याएं नगर पालिका में होगी, उनका निस्तातंत्रण कराया जाएगा, चाहे वो ठेकेदारों के पेमेंट की समस्या हो या फिर विकास कार्य रुके हुए हो, सभी को जल्द सुचारू रूप से चालू कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here