पुलिस महानिरीक्षक ने कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

0
Kaushambi Police Line

Kaushambi: अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज के निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा कौशाम्बी पुलिस लाइन में (Kaushambi Police Line) शुक्रवार की परेड करायी गयी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस कार्यलय, अभियोजन शाखा के कर्मचारी तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे। तेज बारिश के कारण ग्राउंड में पानी भरने की वजह से परेड पक्की सड़क पर कराई गई हालांकि आब्स्टेकल ट्रेनिंग नही हो पाई।

सिर्फ एक टीम से रस्सा और बीम की कार्यवाही कराई गई। वीआईपी सुरक्षा के संबंध में निर्गत परिपत्रों, ब्लू बुक/ ग्रीन बुक के बारे में ब्रीफ किया गया। सड़क पर परेड के दौरान राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कमांड रिहर्सल किया गया। क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा सभी आर्म्स और एम्युनिशन का भौतिक सत्यापन किया गया। सभी शस्त्र और कारतूस मिलान में सही पाए गए। क्षेत्राधिकारी आंकिक द्वारा न्यायालय सुरक्षा, न्यायालय परिसर स्थित बंदी हवालात की चेकिंग की गयी।

इस दौरान कौशाम्बी पुलिस लाइन में (Kaushambi Police Line) ड्यूटी में लगे 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, रेंज प्रयागराज द्वारा जनपद की शुक्रवार की परेड का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम, मेस, आदेश कक्ष आदि का भ्रमण कर समीक्षा की गयी एवं सम्बधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here