कानपुर देहात में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ने के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

0

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ने के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक को उसके परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 7 बजे विमलेश कमल पुत्र छुन्ना लाल 30 वर्ष निवासी सिंहपुर शिवली अपनी बेटी प्रिया के साथ अपनी ससुराल अनेई थाना ककवन निवासी शिव शंकर कमल के यहां निमंत्रण में जा रहे थे। तभी वह शिवराजपुर गहरा मार्ग पर निर्माणाधीन धान मील के समीप भोला निवादा गांव के पास ही पहुंचे थे कि लहरापुर स्थित झबरा गांव थाना रसूलाबाद निवासी वहीद पुत्र दीन मोहम्मद जोकि करोम के मजरा निहाल पुरवा गांव अपनी मौसी सरीना पत्नी नूर हसन के यहां आए थे।

वहां से औनहा दवा लेने जा रहे थे। तभी दोनों की आमने सामने बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें वहीद की पत्नी गुड्डी और सास सलमा बेगम जिन्हें आंशिक रुप से चोटें आई हैं। वही विमलेश कमल की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे औनहा चौकी प्रभारी कर्मेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल विमलेश को उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में ले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here