राखी सावंत की खुशियों पर फिर से लगा ग्रहण, आदिल ने उनके खिलाफ किया केस दर्ज

0
Rakhi Sawant

अभिनेत्री राखी सावंत बृहस्पतिवार को सऊदी अरब के मक्का से उमरा कर लौटी हैं। जिसके बाद से वह काफी खुश नजर आ रही हैं। लेकिन राखी सावंत की खुशियों पर एक बार फिर ग्रहण लगने वाला है। क्योकि उनके एक्स पति आदिल ने उनके खिलाफ 200 करोड़ का मानहानि केस जो कर दिया है। जी हां! राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच का केस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग भी रुकने का नाम नहीं ले रही। जहां एक तरफ मीडिया में दोनों एक-दूसरे पर कई आरोप लगाते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों एक-दूसरे पर केस करने से भी बाज नही आ रहे हैं।

अब हाल ही में आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर मानहानी का केस कर दिया है वो भी दो- तीन लाख का नहीं बल्कि पूरे 200 करोड़ का। इस बात का खुलासा खुद आदिल खान दुर्रानी ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है। दरअसल, आदिल खान दुर्रानी को हाल ही में मीडिया ने स्पाॅट किया जब वह कोर्ट में राखी के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया ने उनसे जब सवाल किया कि अब आपने राखी के खिलाफ क्या शिकायत दर्ज करवाई है तो इसका जवाब देते हुए आदिल ने कहा- वह राखी पर मानहानि का केस करने गए थे। आदिल ने कहा, ‘जब राखी मेरे पर झूठे आरोप लगाकर 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कर सकती है। तो मैं भी उसके ऊपर ऐसे केस जरूर करूंगा।’ इस दौरान आदिल दुर्रानी के साथ उनके वकील भी थे, जो मीडिया को बताते हुए नजर आते हैं कि उन्होंने राखी पर कौन-कौन से सेक्शन लगाए हैं।

आदिल खान दुर्रानी के वकील ने सारे कानूनी तर्कों को बताते हुए कहा, ‘हमने राखी सावंत पर अंडर सेक्शन 200 सीआरपीसी एक्ट के तहत मानहानि का केस दर्ज किया है। वहीं उन पर क्रिमिनल दायरे को लगाते हुए आदिल की मानहानि और रिपीटेशन की हानी को देखते हुए 200 करोड़ का मानहानि के केस को दर्ज कराया गया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि राखी सावंत का अगला कदम क्या होगा। फिलहाल राखी सावंत का इस केस पर अब तक किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here