जैसा की आप सब जानते फल हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। जहाँ चिकित्सक भी सीजनल फल- फ्रूट खाने की सलाह देते है। वही इन सब फलो में नारियल काफी फायदेमंद होता है। नारियल एक ऐसा फल है जिसे अपने यहां पूजा से लेकर स्किन केयर तक में कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। नारियल को लोग जहां खाने में इस्तेमाल करते हैं वहीं, नारियल पानी को लोग पीते भी है।
नारियल का तेल स्किन और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है तो, सूखा नारियल मेवे की तरह खाया जाता है। इसी तरह से कई कारण हैं जिसकी वजह से नारियल हमारे हेल्थ और लाइफस्टाइल का हिस्सा रहा है। लेकिन, सबसे बड़ा कारण इसके कुछ गुण हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य नारियल के महत्व को बताने और इसके लाभों के बारे में जानकारी फैलाना है। क्या आप जानते हैं नारियल सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाने जाते हैं। तो आईये जानते है नारियल किस प्रकार से हमारे सेहद के लिए लाभदायक है।
नारियल कई गुणों से है भरपूर
नारियल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। जिसकी वजह से आप इसे स्किन और बालों के लिए उपयोग कर सकते हैं। ये डैंड्रफ ही नहीं बल्कि, दाद और खुजली की समस्या को भी कम कर सकता है। इसके अलावा दाने और फुंसी को भी कम करने में मददगार है।
नारियल सेहत के लिए लाभदायक
एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नारियल, आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है, फाइबर से भरपूर है और वेट लॉस को कम करने में मददगार है। इसलिए लोग कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में नारियल का सेवन करने की सलाह देते हैं।
नारियल ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं के लिए मददगार
नारियल का पानी मूत्रवर्धक यानी ड्यूरेटिक है। ये आपके ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये यूटीआई इंफेक्शन से लेकर आपके ब्लैडर के पीएच तक को बैलेंस करने मे मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी है।
हेल्दी ब्रेन के लिए नारियल है लाभदायक
नारियल में ओमेगा-3 होता है जो कि आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकता है। ये पहले को आपके ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है और फिर आपकी तंत्रिका कोशिकाओं को हेल्दी रखता है। इसकी वजह से आप हेल्दी ब्रेन के लिए कच्चा नारियल तक खा सकते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज या उपाय अपनाने से पूर्व हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।














