हरियावा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने किया सराहनीय कार्य

0
Hariwa Kotwali

Uttar Pradesh: हरदोई जनपद (Hardoi) की हरियावा कोतवाली (Hariwa Kotwali) में प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता का सराहनीय कार्य देखने को मिला। हरदोई जनपद की ग्राम सभा कायमपुर में एक परिवार के पास आर्थिक तंगी के चलते अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे, जिसके चलते परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। अंतिम संस्कार न करने की खबर जैसे ही कोतवाली प्रभारी हरियावा धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को मिली।

जानकारी मिलते ही हरियावा कोतवाली (Hariwa Kotwali) में प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिवार की ₹5000 की आर्थिक मदद की। आर्थिक मदद होने के बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया। कोतवाली प्रभारी के द्वारा जब मदद की गई तो उसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। वहीं नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अवगत कराते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना राशन कार्ड तथा खेती के लिए भी पट्टे आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here