हरदोई में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा

0

हरदोई जनपद (Hardoi) में शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शराब के नशे में शराबी पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गर्रा नदी के पुल पर लटक गया और उसके बाद नदी में कूद कर जान दे देने की स्थानीय लोगों को धमकियां देने लगा।शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देख स्थानीय लोग वहां पर धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाई वोल्टेज ड्रामा का कर रहे शराबी युवक को किसी तरीके से पुल पर सुरक्षित पहुंचाया।

आपको बता दे कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद (Hardoi) की पाली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बने गर्रा पुल का है। गर्रा पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी पुल की रेलिंग पर लटक कर जान देने की धमकियां स्थानीय लोगों को देने लगा। यह हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा। स्थानीय लोगों की सूझबूझ व मौके पर पहुंची पुलिस ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहे शराबी को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here