होशियारपुर: कलयुगी बहू ने की ससुर की पीट-पीटकर हत्या

0

Punjab: जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के कस्बा गढ़शकर के अंतर्गत आने वाले गांव सैलां कलां में उस वक्त मातम का माहौल हो गया, जब एक कलयुगी बहू ने अपने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसर सोहन सिंह पुत्र रखा सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी गांव सेला कलां में उनकी बहू सुखविंदर कौर द्वारा अपने ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया है।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रविंदर सिंह विदेश में रहता है और उसकी पत्नी सुखविंदर कौर उनके साथ रहती है। वह काफी समय से अपनी सास और ससुर को परेशान करती थी। उन्होंने बताया कि आज जब वह अपने बच्चे को पीट रही थी तो उसकी सास -ससुर ने सुखविंदर कौर को रोका। ऐसा करने पर उसने उल्टा उसकी सास को पीटना शुरू कर दिया। जब उसके ससुर सोहन सिंह अपनी पत्नी को बचाने के लिए आगे आए तो उन्हें सुखविंदर कौर ने इतना पीटा कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएस गुरनेक सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here