Uttarakhand: खाई में गिरी कार, दो युवक की मौत

0
utt

चालुसैंण ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के एक पास हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार गौतमबुद्ध नगर के दो युवकों की मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के दो युवकों ने गुरुवार को गुमखाल चालुसैंण सिलोगी मार्ग से ऋषिकेश जाने का मन बनाया।

सिलोगी से करीब दो किमी पहले रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया।

हादसे में कार में सवार दो युवकों ओमबीर (31) औक एक अन्य व्यक्ति सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here