Rampur: मीडिया पर भड़के आजम खान

जब से कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया है तब से वह अपने पुराने तेवरों में दिखाई देने लगे हैं।

0
Rampur

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज अपनी पत्नी एवं बेटे के साथ रामपुर (Rampur) की एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट के अंदर दाखिल होते समय आजम खान मीडिया के कैमरे देखकर विफर पड़े। उनके मुख से निकले कुछ अल्फ़ाज़ कैमरे मे भी रिकॉर्ड हो गए।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपनी पत्नी डॉ ताजीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में जनपद की एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए काफी देर जारी रही कोर्ट की कार्यवाही के बाद उनके इस मामले में बुधवार की तारीख अगली सुनवाई के लिए नियत की गई है।

सपा नेता आजम खान जैसे ही परिवार के साथ कोर्ट परिसर में दाखिल हुए तो वहां पर खड़े मीडिया कर्मियों ने उनकी तरफ कैमरा खोल दिया जिसको देखकर वह विफर गए और उनके इस विचित्र अंदाज़ की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई।

गौरतलब है कि आजम खान कई दिन से लगातार मीडिया की सुर्खियों में हैं जब से उनसे जुड़े एक मामले में स्थानीय कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया है तब से वह अपने पुराने तेवरों में दिखाई देने लगे हैं। 2 दिन पहले आजम खान सीओ सिटी अनुज चौधरी और शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी से उलझ गए थे। अब एक बार फिर कोर्ट में ही जाते समय मीडिया कर्मियों से अजीब बातें करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here