भाई के साथ गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा

पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

0

हर्रायपुर कौशाम्बी संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गंगा घाट में गंगा दशहरा के दिन अपने भाई के साथ गंगा (Ganga) नहाने गया बालक गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गया हैगंगा (Ganga) में डूबने से घाट पर हड़कंप मच गया। घाट पर मौजूद पुलिस गोताखोर की सहायता से किशोर को खोजने में जुटी हुई है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज का रहने वाला अनूप सोनी उम्र 14 वर्ष पुत्र कमलेश सोनी अपने भाई के साथ गंगा (Ganga) दशहरा के पर्व पर गंगा नहाने पल्हाना घाट गया था। नहाने के दौरान अचानक अनूप गहरे पानी में चला गया और डूब गया। भाई को गहरे पानी में डूबा देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगो ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

गंगा घाट पर मौजूद पुलिस गोताखोर की सहायता से किशोर को खोजने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि नदी में डूबे हुए किशोर का पिता मुंबई में रहकर काम करता है। किशोर के गंगा में डूब जाने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पहुंच गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here