रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी हुआ घायल

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (Rampur) में पुलिस का गौकशो पर भारी पड़ रहा है। कप्तान राजेश द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस की टीम के द्वारा मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

रामपुर जनपद (Rampur) के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस को फरार चल रहे गौकशी के मामले के आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी को हिरासत मे लेने की कवायद शुरू की गई। पुलिस की माने तो आरोपी ने हमलावर होते हुए पुलिस पर वार किया, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर दिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल आरोपी भूरा उर्फ लंगड़ा के कब्जे से बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here