बलिया: भाजपा नेता ने अपने चाचाजी की पुण्यतिथि पर किया कंबल वितरण

0

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में नगर पंचायत सहतवार में भाजपा नेता अजय सिंह ने अपने चाचा की प्रथम पुण्यतिथि पर ठंड से बचाव के लिए हजारों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किये। कंबल लेने आए सभी गरीबों को भोजन भी कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुयी विधायक केतकी सिंह ने भाजपा नेता के चाचाजी को श्रद्धांजलि दी और अपने स्वयं के कम्बल भी वितरित किये।

भाजपा नेता अजय सिंह ने अपने चाचाजी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में गरीब जनों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत के सभी सदस्यों को कंबल वितरण के लिए आमंत्रित कर अपने आवास पर ही सभी को सम्मान के साथ कंबल वितरित किया। श्रद्धांजलि समारोह और कंबल विरतण कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राम बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। सैकड़ों की संख्या में विशिष्टजनों ने विधायक केतकी सिंह के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने कंबल प्राप्त किया। इसी के साथ सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here