राणापुर: बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा

इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राणापुर में जन सभा को संबोधित किया।

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जो कल सुबह अलीराजपुर जोबट भाभरा होते हुए। राणापुर में 6:30 बजे पहुंची जो समय से डेढ़ घंटा लेट थी। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राणापुर में जन सभा को संबोधित किया और उनके साथ मध्य प्रदेश जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन विभागीय मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमान सिंह डामोर, इंदौर सांसद शंकर लाल, विधायक प्रत्याशी भाई भानु भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराणा, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपमाला नलवाया आदि भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत राणापुर के कालिका माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो जवाहर मार्ग होते हुए सतनारायण मंदिर गली होते हुए एमजी मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंची। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को संबोधित किया। इस यात्रा में नगर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने भाग लिया और नगर के छोटे-बड़े मंडल ने इस यात्रा को सफल बनाया।

जन आशीर्वाद यात्रा का रथ जैसे ही शुरू हुआ पहले चौराहे पर आते ही यात्रा का रथ भवानी चौक में फ़स गया। जिसको निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी रथ लंबा होने के कारण अपने दिए हुए रूट पर नहीं जा सका उसे रोक कर ज्योतिरादित्य सिंधिया की गाड़ी को आगे निकल कर नगर भ्रमण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here