Ranchi: अस्पताल में नर्सों के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

नर्सों ने तीन घंटे तक काम नहीं किया। नर्सों ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक वो काम पर नहीं करेंगे।

0
8

रांची के सदर अस्पताल में दो युवती और नर्स के बीच विवाद सामने आया है। दोनों लड़कियां कथित तौर पर एक वेब पोर्टल के लिए काम करती है। बस इसी बात का रौब दिखाकर दोनों अस्पताल के आईसीयू के अंदर चप्पल पहने हुए दाखिल हो रहे थे। नर्सो ने उनके अंदर चप्पल पहनने पर आपत्ति जताई और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वो लोग नर्सों से उलझ गए। जिसके बाद उन्होंने नर्सों को मिलकर बुरी तरह पीटा।

इस मामले के सामने आने के बाद दूसरे दिन नर्सों ने तीन घंटे तक काम नहीं किया। नर्सों ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक वो काम पर नहीं करेंगे। जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया हो। अक्सर देशभर से ऐसे मामले सामने आते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here